दुनिया की एक बड़ी आबादी आज सेक्स पावर में कमी से परेशान है। लाइफस्टाइल में बदलाव और गलत खान-पान से यह समस्या और भी अधिक हावी होती जा रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ अपने खाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानें कुछ ऐसे भोजन जिनका प्रयोग कर यौन क्षमता (Sex Power) को बढ़ाया जा सकता है।
सेक्स क्षमता बढ़ाने वाले भोजन (Foods or Diet To Increase Sexual Stamina)
तरबूज (Watermelon): तरबूज को सेक्स पावर बढ़ाने में बेहद मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व यौन क्षमता बढ़ाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits): अखरोट, बादाम, पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए तो अच्छे माने ही जाते हैं, साथ ही इन्हें रोजाना खाने से सेक्स पावर भी बढ़ती है।
डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate): डार्क चॉकलेट सेक्स ड्राइव बढ़ाने में हेल्प करती है। इसमें मौजूद सीरोटोनिन (Serotonin) और एंडोरफिंस (Endorphins) जैसे तत्व मूड को सेक्स के प्रति और एक्साइटेड करती है।
अनार का जूस (Pomegranate Juice): अनार का जूस लंबे समय से सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ाने में लाभदायक माना जाता है। अनार के जूस का रोजाना सेवन करने से सेक्स की इच्छा में इजाफा होता है।
लहसुन (Garlic): प्राचीन यूनानी सभ्यता के समय से ही लहसुन का इस्तेमाल यौन क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है।
प्याज (Onion): प्याज भी किचन के कुछ ऐसी वस्तुओं में से एक है जो सेक्स क्षमता को बढ़ाता है। यह यौन दुर्बलता को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। इसके लिए हरे प्याज का अधिक प्रयोग करना चाहिए।
चिकन (Chicken): नॉन वेज के शौकीन खाने में चिकन का उपयोग कर अपनी सेक्स पावर को बढ़ा सकते हैं। चिकन में विटामिन बी की पर्याप्त मात्रा होती है जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (Testosterone) को बढ़ाने में सहायक होता है। यह हार्मोन व्यक्ति की सेक्स पावर को बढ़ाता है।
शतावरी (Shatavari): शतावरी की जड़ को औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। शारीरिक शक्ति और वीर्य को बढ़ाने के लिए शतावरी की जड़ का प्रयोग किया जाता है। इसका चूर्ण बाजार में आसानी से मिल जाता है।
खट्टे फल (Citrus Fruits): जो लोग खट्टे फल जैसे अंगूर, संतरों आदि का सेवन अधिक करते हैं उनका स्पर्म काउंट बेहतर रहता है। खट्टे फलों में विटामीन सी की मात्रा अधिक होती है जो सेक्स पावर को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इन सब चीजों के साथ अपनी डाइट में दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि को भी शामिल करना चाहिए। सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए डिब्बाबंद खाद्य प्रदार्थों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए।
Comments
Post a Comment