बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते काम के दबाव के चलते ज़्यादातर वर्किंग कपल्स के बीच तनाव बढ़ने लगा है. घर-बाहर दोनों की जगह की तमाम ज़िम्मेदारियां निभाते-निभाते कपल्स कब स्ट्रेस, डिप्रेशन आदि के शिकार हो जाते हैं, उन्हें ख़ुद पता नहीं चल पाता. धीरे-धीरे इसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ने लगता है और पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं. व्यस्त दिनचर्या में भी सेक्स लाइफ को रिचार्ज करना ज़रूरी है, वरना सेहत और रिश्ते दोनों कमज़ोर हो सकते हैं.
Sex Life
तनाव का सेक्स लाइफ पर असर
तनाव का असर न सिर्फ हमारे शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि ये हमारी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित करता है. तनाव किस तरह काम जीवन को प्रभावित करता है? आइए,जानते हैं.
एनर्जी लेवल
ज़्यादा स्ट्रेस लेने से एनर्जी लेवल कम हो जाता है, जिससे सेक्स की इच्छा नहीं होती. ऐसे में पति-पत्नी दोनों वर्किंग हों, तो उनके पास सेक्स के लिए न ज़्यादा समय होता है और न ही एनर्जी, जिसके कारण उनके बीच दूरियां बढ़ती चली जाती हैं.
नशे की लत
कुछ लोगों को लगता है कि सिगरेट या शराब पीने से तनाव कम हो जाता है या तनाव सहने की शक्ति मिलती है, जो कि बिल्कुल ग़लत है. सिगरेट, शराब या अन्य किसी भी प्रकार का नशा आपको शारीरिक रूप से कमज़ोर बनाने के साथ ही आपकी सेक्सुअल लाइफ को भी प्रभावित करता है.
पति-पत्नी के बीच दूरी
पति या पत्नी किसी एक का भी तनाव में, रहना लेकिन व्यक्त ना करना दूसरे के मन में शक़ पैदा कर सकता है, जिसके कारण कई बार दोनों के बीच शारीरिक दूरियां बढ़ जाती हैं और कामोत्तेजना कम होने लगती है.
Sex Life
इंफर्टिलिटी की समस्या
तनाव के दुष्परिणामों में इंफर्टिलिटी भी शामिल है. इंफर्टिलिटी की शिक़ायत स्त्री या पुरुष दोनों में से किसी को भी हो सकती है. शारीरिक दोषों के अलावा सेक्स में असंतुष्टि इसका मुख्य कारण है.
बेडौल शरीर
तनाव से मोटापा बढ़ता है और शरीर बेडौल हो जाता है, जिससे आत्मविश्वास कम होने लगता है. हमें लगने लगता है कि पार्टनर अब हमें पहले की तरह प्यार नहीं करता, जिससे चलते रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं.
यह भी पढ़ें: सेक्स लाइफ से जुड़े 10 सवाल-जवाब हर कपल को मालूम होने चाहिए (10 Sex Questions All Happy Couples Know The Answers To)
Sex Life
क्या हैं तनाव का कारण?
शरीर में हार्मोन्स का असंतुलित होना, पीरियड के दौरान टेंशन, शारीरिक बीमारी, कॉम्पटीशन, बच्चों की पढ़ाई आदि के तनाव से भी सेक्स लाइफ प्रभावित होती है.
तनाव को कैसे करें छूमंतर?
तनाव को अपने बेडरूम से दूर रखने के लिए एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें और इन बातों का ध्यान रखें:
टाइम मैनेजमेंट
अक्सर देर रात तक ऑफिस में काम करने के कारण वर्किंग कपल्स थकान और तनाव महसूस करते हैं, जिससे उनमें सेक्स की इच्छा कम होने लगती है. एक-दूसरे को पर्याप्त समय न दे पाने के कारण उनका तनाव बढ़ता चला जाता है. यदि आपकी स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, तो अपनी सेक्स लाइफ को बिल्कुल नज़रअंदाज़ न करें और पार्टनर के साथ कुछ वक़्त बिताने की कोशिश ज़रूर करें. रात में यदि समय नहीं मिलता, तो आप सुबह सेक्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं या वीकेंड में फ्रेश मूड के साथ अपनी सेक्स लाइफ को रोमांचक बना सकते हैं.
आपसी समझदारी
अपनी यौन इच्छा पूरी करने के लिए पार्टनर पर दबाव न डालें. अगर वे तनावग्रस्त हैं, तो उनके तनाव की वजह जानने की कोशिश करें. यदि इसमें आप उनकी मदद कर सकती हैं, तो ज़रूर करें. इसके साथ ही बेडरूम में सेक्स का माहौल बनाएं. पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें करें और फोरप्ले के ज़रिए उन्हें सेक्स के लिए तैयार करें.
Sex Life
पसंद-नापसंद का ध्यान रखें
सेक्स क्रिया में आपका परफॉर्मेंस पाटर्नर को उत्तेजित करेगा या नहीं? इस बारे में सोचकर पार्टनर के साथ उन ख़ास पलों को ज़ाया न होने दें. पार्टनर को सेक्सुअल संतुष्टि देने के लिए अपने परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि पार्टनर की पसंद-नापसंद पर ध्यान दें.
तनाव भी बांटें
सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद भावे के अनुसार, “पार्टनर के साथ अपनी ख़ुशी ही नहीं, तनाव भी बांटें. ऐसा करने से आपसी समझ और प्यार बढ़ता है. यदि पार्टनर को आपकी परेशानी के बारे में मालूम ही नहीं होगा, तो वो आपको कैसे समझ पाएंगे? ऐसा में आपके तनाव का असर आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ेगा ही. अतः पार्टनर के साथ तनाव बांटकर उसे दूर करने की कोशिश करें.”
Comments
Post a Comment